रायपुर, मृत्युंजय निर्मलकर :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी – सह प्रभारी एवं जिला प्रभारी – सह प्रभारी की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य सत्यम चंद्राकर को महासमुंद के सह प्रभारी के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गई है। सत्यम चंद्राकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस अहम जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को महासमुंद में मजबूत करेंगे। इसी प्रकार रायपुर संभाग के जितेंद्र देवांगन को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किया गया है। दुर्ग संभाग के प्रभारी कुणाल ठाकुर , बस्तर संभाग के प्रभारी पीयूष ठाकुर एवं सह प्रभारी विशाल पांडे को नियुक्त किया गया है। पूरी लिस्ट नीचे इस प्रकार हैं –


