जगदलपुर। बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक हादसे में 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती रात 10 बजे देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे के सपोर्टिंग पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
मृतक की पहचान घाटधनोरा निवासी गंगाधर कश्यप के रूप में हुई है, वह अपने ससुराल चोलनार जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।