कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी काेरबा शहर काे पिछले 10 साल में कांग्रेस ने खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक भी ...
कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी काेरबा शहर काे पिछले 10 साल में कांग्रेस ने खोखला कर दिया था, इस चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। उक्त बातें नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज साेमवार काे तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। मंत्री देवांगन ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम पर जो भी वादा किया था उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पूरी की जा रही है।
मंत्री देवांगन ने कहा की कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 72 हज़ार महिलाओं को महतारी वंदन योजना का प्रतिमाह 1 हज़ार रुपये का लाभ मिल रहा है। कोरबा शहर के एक-एक वार्ड में विकास कार्य अब जनता को दिखने लगा है, जनता को मालूम है की भाजपा आएगी विकास लाएगी, कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही कर सकती है। इस बार कोरबा शहर की जनता का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों को मिलने जा रही है।
वहीं एक सवाल के जवाब में मंत्री देवांगन ने कहा की बीते 10 वर्षों में कोरबा नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराई जाएगी। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से कोरबा का विकास रोकने वाले कांग्रेसियों को कोरबा की जनता विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह सबक सिखाएगी।
No comments