Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं क्षेत्रीय दलों की बैठक

  बीजापुर। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 सितम्बर 2025 के संबंध में मान्यता प्राप्त...

 


बीजापुर। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 सितम्बर 2025 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं क्षेत्रीय दलों की 05 सितम्बर 2024 को शाम 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सभागृह में सम्पन्न हुआ जिसमें कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। पुनरीक्षण से पूर्व प्री रिविजन की गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिसके अन्तर्गत बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे कार्य किया जा रहा है। बीएलओ के द्वारा प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टी में यदि ऋुटि हो तो सुधार का कार्य नऐ मतदाताओं जोड़ने एवं मृत्य/शिप्ट किये गऐ मतदाताओं के विलोपन का कार्य किया जाएगा। साथ ही बीएलओ  को प्रदाय डीएसई की चेकलिस्ट का सत्यापन कार्य बीएलओ  द्वारा किया जाएगा।

दलों को सम्पूर्ण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियों को विशेष अभियान दिवस 09, 10, 16 एवं 17 नवम्बर 2024 रविवार एवं शनिवार की जानकारी दी गयी।

प्रारंभिक प्रकाशन से पूर्व मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण प्रस्तावित है। जिस हेतु प्रस्ताव एईआरओ एवं बीएलओ  से मंगाये गये हैं। राजनैतिक दल चाहे तो इस संबंध में सुझाव/प्रस्ताव लिखित रूप में दे सकते हैं। युक्तियुक्तकरण हेतु प्राप्त प्रस्तावों को दलों के समक्ष समीक्षा हेतु आगामी बैठक में रखा जाएगा। मतदान सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को होगी। दावाआपत्ति 29 अक्टूबर 2024 से 29 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जावेगी दाावाआपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments