Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

प्रदेश को सड़क, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के लिए केंद्र से 1171 करोड़ मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार की ‘पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना’ के तहत मिलने वाले फंड के मामले में पांचवे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार की ‘पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना’ के तहत मिलने वाले फंड के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस योजना में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक 1171.1 करोड़ रुपए मिले हैं। छत्तीसगढ़ को मिले फंड का उपयोग सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों की परियोजनाओं में किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि राज्य को मिली राशि से विकास के साथ प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं-सेवाएं मिल सकेंगी। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश ऐसे 11 राज्यों में शामिल हो गया है, जिन्हें इस अवधि में कैपेक्स फंड दिया गया है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 5,232 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 2,849.9 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को मिले हैं।

केंद्र ने इस योजना में वित्त वर्ष में 1.5 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अब तक 15,120 करोड़ रुपए प्रदेशों को हस्तांतरित किए गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मदद के लिए केंद्र की सराहना की है। इस मदद से राज्य के विकास का भरोसा दिलाया है।

क्या है कैपेक्स फंड

कैपेक्स फंड वह वित्तीय सहायता या निवेश है इसका उद्देश्य देश या राज्यों की बुनियादी संरचना को मजबूत बनाना और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संसाधनों का विस्तार करना होता है। इसे सरकार या किसी अन्य संस्था द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास, संपत्ति की खरीद, नई परियोजनाओं की शुरुआत और लंबी अवधि तक काम में आने वाली परिसंपत्तियों को बनाने में व्यय किया जाता है। जैसे सड़कों, पुलों, अस्पतालों, स्कूलों, सरकारी इमारतों आदि का निर्माण करना शामिल है।

No comments