Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

रायपुर। रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का CCTV वीडियो भी साम...

रायपुर। रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बांस के डंडे रखे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बिल को लेकर हुआ था।

मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी गया था। खाना खाने के बाद उनका बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई।

इसके बाद राहुल दोस्तों के साथ वहां से चला गया। 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल 10 से 15 लड़कों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टाफ को खोजने लगे। इस दौरान लड़कों ने सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे समेत डीजे सिस्टम को तोड़ दिया।

तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर कर रेस्टोरेंट से बाहर भाग गए। बदमाशों ने रेस्टोरेंट के फ्रिज में रखी शराब की बोतलें निकालकर स्टाफ पर फेंकनी शुरू कर दी। इसमें स्टाफ के लोग भी घायल हो गए। इस तोड़फोड़ और हंगामे के बाद राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ चला गया।

मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा की शिकायत पर आरोपी राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा और यश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बांस और डंंडा भी जब्त कर लिया गया है। अभी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं।


No comments