Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सेकंड राउंड में इंजीनियरिंग की साढ़े 12 सौ सीटें अलॉट, जीईसी और रूंगटा कॉलेज की पूरी भरीं

रायपुर। शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है। सेकंड राउंड की काउंसलिंग के तहत बीटेक म...


रायपुर। शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है। सेकंड राउंड की काउंसलिंग के तहत बीटेक में प्रवेश के लिए गुरुवार, 29 अगस्त को आवंटन लिस्ट जारी की गई। इसके अनुसार सेकंड राउंड में करीब साढ़े 12 सौ सीटें अलॉट की गई है।

तीनों गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी), सीएसवीटीयू भिलाई और निजी कॉलेजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई (आर-1) की सभी सीटें फुल हो गई। कुछ अन्य निजी कॉलेज जैसे भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भिलाई हाउस दुर्ग की भी अधिकांश सीटें आवंटित की गई है। जिन छात्रों को सीटें मिली हैं वे 30 अगस्त सुबह 10.30 बजे से 3 सितंबर तक एडमिशन ले सकेंगे। इसके बाद खाली सीटों के लिए संस्था स्तर पर काउंसलिंग होगी।


प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट छोड़कर बीटेक की कुल 9584 सीटें हैं। पहले राउंड में करीब साढ़े पांच हजार सीटें अलॉट की गई थी। इसमें तीनों गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज यानी जीईसी रायपुर, बिलासपुर व जगदलपुर की सभी सीटें आवंटित की गई। इन तीनों कॉलेजों में करीब साढ़े आठ सौ सीटें हैं।


इसी तरह मैनेजमेंट कोटा छोड़कर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में 1458 सीटें हैं। पहले राउंड में यहां की भी सभी सीटें आवंटित की गई थी। लेकिन इन चारों कॉलेजों में कुछ सीटों में प्रवेश नहीं हुआ था। इसके अलावा अन्य कॉलेजों में भी जो सीटें बंटीं थी उसमें से कई सीटें खाली थी। इस तरह से पहले राउंड में करीब चार हजार छात्रों ने प्रवेश लिया।


रूंगटा में सबसे ज्यादा बीटेक सीटें, सभी अलॉट

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई (आर-1) में सबसे अधिक 1458 बीटेक सीटें हैं। अलग-अलग 11 ब्रांच की पढ़ाई होती है। पिछले कुछ वर्षों से इस कॉलेज की डिमांड है। इस भी यहां की सभी सीटें अलॉट हुई है। इस संस्थान के डायरेक्टर सोनल रूंगटा का कहना है कि इंजीनियरिंग की काउंसलिंग में रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज की सभी सीटें फुल हो गई हैं। इसके साथ ही भिलाई के कॉलेजों ने ही इस साल प्रवेश में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों को कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से यह मुमकिन हो पाया है।


एमटेक में डेढ़ सौ और एमबीए में 50 सीटें बंटीं

बीटेक के अलावा एमटेक, एमबीए व बीटेक लेटेरल एंट्री से प्रवेश के लिए भी सेकंड राउंड की काउंसिलिंग चल रही है। गुरुवार को इनकी सीटें भी बंटीं। प्रदेश में एमबीए की 2070 सीटें हैं। पहले राउंड में 689 छात्रों के प्रवेश हुए। दूसरे राउंड में इसकी करीब 50 सीटें बंटीं हैं। एमटेक की 1245 सीटें हैं। पहले राउंड में 107 छात्रों ने एडमिशन लिया था। दूसरे राउंड में 148 सीटें अलॉट। जिन्हें सीट मिली हैं उन्हें 3 सितंबर तक एडमिशन लेना होगा।

No comments