Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

सब्जी के आड़ में वाहन में गांजा तस्करी, ढाई क्विंटल जब्त

रायगढ़। पुलिस ने भटली के पास वाहन को पकड़ा जानकारी के मुताबिक सरिया पुलिस नियमित जांच के सिलसिले में थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इ...


रायगढ़। पुलिस ने भटली के पास वाहन को पकड़ा जानकारी के मुताबिक सरिया पुलिस नियमित जांच के सिलसिले में थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस बीच भटली चौक में गोभी सब्जी के आड़ में एक युवक ने ओडिशा से गांजा तस्करी करते समय सरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पुलिस को देखते ही आरोपी युवक गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन सरिया पुलिस ने पकड़ लिया। सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि ओडिशा से माजदा मेटाडोर गाड़ी में सब्जी के आड़ में करीब ढाई क्विंटल गांजा लाते समय पकड़ा गया है।

आरोपी युवक मध्य प्रदेश के दमोह जिले का बताया जा रहा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ओडिशा से गांजा ला रहा था और मध्य प्रदेश में ले जा रहा था। माजदा गाड़ी बिलासपुर का बताया जा रहा है। जिसे आरोपी ने किराए में लिया था।

वहीं वाहन में टमाटर के कैरेट तथा बोरी में पत्ता गोभी भरा हुआ था। इसके बीच में शातिराना तरीके से पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से गांजा छिपाया था। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के बताए अनुसार ढाई क्विंटल गांजा की कीमत लगभग 25 लाख रुपए एवं माजदा गाड़ी की कीमत 5 लाख रुपये तथा आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल जप्त किया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

No comments