Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 14

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking :
//

भिलाई में पुरानी रंजिश के चलते मारा चाकू,इलाज के दौरान मौत

  मेघा तिवारी की रिपोर्ट ,भिलाई। गुरुवार की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...

 


मेघा तिवारी की रिपोर्ट ,भिलाई। गुरुवार की रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है सूचना मिलने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । शुक्रवार सुबह घायल युवक के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही की है। पुलिस घटना गुरुवार की रात तकरीबन 10:00 से 11:00 के बीच हुआ है । वहीं मृतक ऋषभ बोरसी का रहने वाला है। आरोपित तामेश्वर साहू व दुर्गेश यादव भी बोरसी के ही रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि घटना की रात सुभाष अपने घर लौट रहा था। तभी कदम प्लाजा बोरसी के पास आरोपित तामेश्वर व दुर्गेश ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बढ़ते विवाद के चलते आरोपितों ने सुभाष के पेट में चाकू से कई वार कर दिया। बुरी तरह से घायल सुभाष सड़क पर गिर गया। आरोपित घटना स्थल से भाग निकले। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला पदमनाभपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फौरन घायल सुभाष को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। सुभाष के बयान के आधार पर पुलिस ने बोरसी में दबिश देकर तामेश्वर व दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह सुभाष साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में धारा 302 (हत्या)के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सुभाष से गुरूवार की रात विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर उसे चाकू मार दिया। घटना से पूरे बोरसी इलाके में दहशत का माहौल है।

No comments