Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

एल.आई.सी. की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रोहित देवांगन व ई.व्ही. पद्मावती विजेता बने

रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल दि. 28/04/2025 को पंडरी स्थित मंडल कार्यालय, रायपुर ...


रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल दि. 28/04/2025 को पंडरी स्थित मंडल कार्यालय, रायपुर में किया गया | उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में  एस.ओ. अभनपुर, रायपुर-3 के रोहित देवांगन नये विजेता बने एवं महिला वर्ग में भिलाई-1 की ई.व्ही. पद्मावती ने पुन: विजेता बनकर खिताब बरकरार रखा | प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि  प्रबंधक (डी.टी.सी.) के.के. मूर्ति  थे एवं मंच पर सेलेक्शन समिति के चेयरमेन प्रबंधक (आई.टी.) नीलमणी द्विवेदी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन अध्यक्ष राजेश पराते, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएसन अध्यक्ष धनंजय पाण्डे, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य एन.जे. राव, क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर की सचिव संध्या राज एवं  मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार उपस्थित थे |

इस प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार है :-

पुरुष वर्ग : प्रथम -  रोहित देवांगन (एस.ओ. अभनपुर, रायपुर-3), द्वितीय -  अंकित चौबे (सीएबी भिलाई), तृतीय - मोहन उम्बरकर (दुर्ग)  |

महिला वर्ग : प्रथम - ई.व्ही. पद्मावती (भिलाई-1), द्वितीय- चित्रांगिता साहू ( रायपुर-3), तृतीय - वीणा चंदनगर (सरायपाली)

इस प्रतियोगिता में विजेता हुए खिलाड़ी एवं मध्य क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिये सीधी पात्रता प्राप्त खिलाड़ी पुरुष वर्ग में सागर बघेल (दल्लीराजहरा) का चयन आगामी शहडोल में आयोजित होने वाली "मध्य क्षेत्रीय  शतरंज प्रतियोगिता" के लिए किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र  (म.प्र. एवं छ.ग.)  के 08 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता एवं सीधी पात्रता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे | मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय  शतरंज प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगें |

प्रतियोगिता के  मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार थे | 

इस अवसर पर पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, विजय तिरपुडे, अगेश्वर साहू, सुभाष साहू, ललित वर्मा, यशवंत शर्मा, अंजनी हजारी, श्रीकांत पात्रो, राहुल श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने दी |










  

No comments