Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

बिलासपुर में हुई झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ लिया एक्शन

 बिलासपुर। न्यायधानी में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, बात झड़प और मारपीट तक पहुंच गई। दोनो...

 बिलासपुर। न्यायधानी में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, बात झड़प और मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं इस वारदात में लोगों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन भी जमकर पीटा। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा में शराब बेचने का विरोध करने और होली खेलने के बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। वहां मौजूद लोगों से इस घटना का वीडियो बना लिया। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


No comments