Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा

जगदलपुर।  डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल म...


जगदलपुर।  डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही सीएचसी पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचाररत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का हाल पूछा। ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लेप्रा सोसाईटी की टीम बैंगलोर से बस्तर जिले के स्वास्थ्य मानकों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने बस्तर भ्रमण पर आयी है, जो 18 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक बस्तर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगी। भ्रमण के प्रथम दिवस उक्त टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल पहुंच कर सबसे पहले एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चे एवं पोषण आहार की जानकारी ली, इसके पश्चात् कुष्ठ वार्ड में जाकर उपचाररत मरीज, दवाई, ग्रेड-02 विकृति एवं एमसीआर आदि की जानकारी ली। साथ ही लेब में टीबी से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए ट्रूनॉट लेब में रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। वहीं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित मरीजों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, एनएमए शिव नारायण पाण्डे, एसटीएस प्रदीप त्रिपाठी, व्हीबीडी सुपरवाईजर सुदर्शन कश्यप और अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

No comments