Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

रामानुजगंज में होली की धूम, जमकर उड़े रंग और गुलाल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 14 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है। सुबह घर-घर में भगवान की पूजा की गई। पूड़ी-पकवान औ...


बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 14 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है। सुबह घर-घर में भगवान की पूजा की गई। पूड़ी-पकवान और मिठाई से भगवान को भोग लगाया गया। आज सुबह से ही रामानुजगंज के हर चौक-चौराहों पर होली की धूम देखने को मिलने लगी। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली खेलते और फाग गीत गाते दिखने लगे। पूरा नगर होली की मस्ती में डूब गया।

घरों के आंगन में भी रंगोली बनाई गई और गोबर के उपले व गूलरियों से होलिका सजाई गई। इस मौके पर हर घर-घर में होली गीत और भजन गाए गए। इधर, होली पर्व को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पेट्रोलिंग वाहन से पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए है। होली के रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी है।

No comments