Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

//

Breaking :

latest
//

फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्रों में 23 को होगा निर्वाचन

जशपुरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान होना है...

जशपुरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान होना है। जिसके लिए इन तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  जिनमें  फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए 158, जनपद पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव के लिए 293  और जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल के लिए 130  मतदान केंद्र  हैं। आज मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।

मतदान दलों की रवानगी से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। जहां सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। जहां सभी को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने और मतदान एवं मतगणना के समय रखी जाने वाली वाली सावधानियों के संबंध में बताया गया।

तीसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में  मतदान होना है। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 182 सरपंच पदों, पंच  के  2787 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के  62 पदों एवं जिला पंचायत सदस्य के 6 पदों हेतु मतदान किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 58 सरपंच पदों, पंच के 868 पदों एवं जनपद पंचायत सदस्य के 22 पदों के लिए मतदान होंगे। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 40 सरपंच पदों, 588 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए मतदान होंगें। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव क्षेत्र में 84 सरपंच पदों, 1331 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 25 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य हेतु फरसाबहार में 2 , कांसाबेल  में 01 और पत्थलगांव में  3 पदों के लिए भी मतदान किया जाएगा।

No comments